Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अनलॉक की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। उत्तराखंड के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है, और अब दून रेलवे स्टेशन को भी इंटरनेशनल लेवल का रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे मॉडल स्टेशन के तौर पर डेवलप किया जाएगा। यहां रेल सुविधाओं का विकास होगा। फाइव स्टार होटल और शॉपिंग मॉल बनेगा। दून रेलवे स्टेशन में विस्तारीकरण का काम जारी है। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। लॉकडाउन से पहले यहां निर्माण कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहे थे, लेकिन मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद विकास कार्य ठप हो गए। अब अनलॉक में मिली छूट के बाद यहां विकास कार्यों के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है।