उत्तराखंड: बेटे के लौट आने की उम्मीद में थे माता-पिता, 3 दिन बाद मिली लाश

3 दिन से लापता युवक की लाश पुलिस द्वारा बरामद की गई है। तबसे परिवार में कोहमार मचा हुआ है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: Haridwar: 3 days later the young man's body was found
Image: Haridwar: 3 days later the young man's body was found

हरिद्वार: जिस बेटे के लौट आने की उम्मीद उसके माता-पिता पाल कर बैठे थे, अब उन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रुड़की में 3 दिन से लापता एक युवक की मृत्यु की खबर सुन युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। रुड़की निवासी युवक की अपने परिजनों से 3 दिन पहले कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवक ने नाराजगी में अपना घर छोड़ दिया था। वहीं युवक के परिजनों द्वारा युवक की काफी तलाश करने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आज यानी कि 3 दिन के बाद युवक का शव गंगनहर के मोहम्मदपुर झाल में बरामद हुआ है। बता दें कि 3 दिन से लापता मंगलौर कोतवाली के निजामपुर के एक युवक के लापता होने की तहरीर परिजनों ने मंगलवार पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रोहित को सड़क पर मिली 2 तोला सोने की नथ..पुलिस को देकर पेश की मानवता की मिसाल
आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक शव देखा गया है, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर ही पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। वहीं, युवक के परिजनों को भी युवक की मृत्यु की सूचना दे दी गई है जिसके बाद से वहां पर मातम पसरा हुआ है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले मंगलौर के निजामपुर गांव के निवासी राजेन्द्र के बेटे विपुल कक अपने परिजनों के साथ थोड़ी कहासुनी हो गई थी। उसके बाद विपुल नाराज हो गया बिना किसी को बताए घर से चला गया। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि विपुल इतनी छोटी सी बात पर इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून रेलवे स्टेशन को मिलेगा हाईटेक लुक, केन्द्र सरकार ने शुरू किया काम..जानिए खास बातें
बता दें कि युवक के गुमशुदा होने के बाद उसके परिजनों द्वारा युवक को काफी तलाशा गया मगर युवक का पता नहीं लग पाया। अगले ही दिन युवक के कपड़े नसीरपुर के गंगनहर पुल के पास पड़े मिले। इसके बाद तत्काल रुप से परिजनों ने बीते मंगलवार को पुलिस में इस बात की सूचना दी और युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को लिखाई। रिपोर्ट लिखवाने के बाद से ही पुलिस युवक की जांच में जुट गई। मगर 2 दिन तक युवक का कोई भी सुराग नहीं मिल सका। उधर आज सुबह ही लापता युवक का शव मोहम्मदपुर झाल में देखा गया जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने आकर शव की शिनाख्त करी। वहीं विपुल के परिजनों को उसके मृत्यु की खबर दे दी गई है जिसके बाद से मृतक के परिजनों के बीच में हंगामा मचा हुआ है।