Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ में लगातार जारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। मानसून की शुरुआत के साथ बारिश से तबाही का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो अब तक थमा नहीं है। पिछले कई दिन से जारी बारिश ने हर तरफ तबाही मचा दी है। जिसमें कई मकानों, सड़कों, पशुशालाओं और खेत खलिहानों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे। मलबा गिरने और भूस्खलन की वजह से कई मार्गों पर यातायात थम गया है। मसूरी-देहरादून रोड पर भी गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो रही। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन के बाद रोड देर रात से बंद है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन के बाद रोड पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। सड़क बंद होने की वजह से मसूरी में दूध-सब्जी और जरूरत का दूसरा सामान भी नहीं पहुंच सका। लोक निर्माण विभाग सड़क पर आए मलबे को हटाने की कोशिश में लगा है, लेकिन लगातार जारी भूस्खलन की वजह से काम जारी रखना मुश्किल हो गया है। देहरादून में भी बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। आगे पढ़िए