Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में 23 सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होना है। इस विधानसभा के सत्र को लेकर बाकी तैयारियां अपनी जगह हैं,लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सत्र को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। वह तैयारी क्या है,यह मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र से पता चलता है।
विधानसभा अध्यक्ष को 02 सितंबर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री से संबंधित सभी विभागों के जवाब संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक देंगे। इस तरह मुख्यमंत्री की विधानसभा सत्र के लिए तैयारी पूर्ण हो गयी।उनकी यही तैयारी है कि उनको कोई तैयारी नहीं करनी है।
यह पहला मौका नहीं है,जब विधानसभा में अपने से संबंधित विभागों के जवाब देने का काम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपने मंत्रियों को आउटसोर्स कर दिया। यह प्रक्रिया वे अगस्त 2017 से शुरू कर चुके हैं। अगस्त 2017 में भी विधानसभा सत्र में अपने से संबंधित विभागों के जवाब देने का जिम्मा उन्होंने अन्य मंत्रियों को सौंप दिया था।