भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे..पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर पढ़ लीजिए...देखिए वीडियो
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के गैंडखाल राजकीय इंटर कॉलेज में विगत तीन दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं पर अभी तक कोई भी जिम्मेदार उनकी सुद लेने नही पहुंचा। आखिर ऐसा क्यों? इस बारे में भी आपको बताते हैं। विगत कुछ समय पहले यमकेश्वर ब्लॉक में शासन के द्वारा दो अटल आदर्श विद्यालय की संस्तुति हुई थी। इसमे भिर्गुखाल व गैंडखाल को चुना गया था। इसके बाद पुनः विचार के लिए शासन द्वारा कहा गया था तो विधायक ऋतु खंडूरी ने गैंडखाल के बदले मोहनचट्टी नाम दे दिया। इस वजह से स्थानीय ग्रामीण नाराज होकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पिछले चुनाव में विधायक को बम्पर वोट से जिताया था...क्या हमें इसका ये ही इनाम मिला है? राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल में 20 गावों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विधायक नही मानी तो इसका खामियाजा 2022 में भुगतने को तैयार रहें। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खेत में छोटी सी बात पर हुआ बवाल, चाचा ने भतीजे को मार दी गोली..दर्दनाक मौतदेखना ये है कि आखिर विधायक इस बारे में क्या फैसला लेती हैं? इतना जरूर है कि धरने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है...