उत्तराखंड: बेरोजगार ने DM को लिखा खत..‘ठेला लगाने के लिए मांग रहे रिश्वत, कर लूंगा खुदकुशी’

डीएम और एसएसपी को लिखे लेटर में युवक ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसका काम-धंधा ठप हो गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital News: Youth wrote a letter to Nainital DM
Image: Youth wrote a letter to Nainital DM

नैनीताल: कोरोना संकट ने गरीब तबके की कमर तोड़कर रख दी। हजारों लोगों का रोजगार छिन गया, जो लोग नई शुरुआत करना भी चाहते हैं, उनके रास्ते में भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी रोड़े अटका रहे हैं। मामला नैनीताल का है। जागरण की खबर के मुताबिक यहां एक युवक ने डीएम और एसएसपी को लेटर भेजकर नगर पालिका के अधिकारियों और सभासदों पर फड़ संचालन की अनुमति देने के एवज में पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। लेटर में युवक ने अपना नाम नहीं लिखा, लेकिन उसने बताया कि वो फड़ संचालक है। शिकायती पत्र के सामने आने के बाद नैनीताल के पंत पार्क में फड़ संचालन का मामला एक बार फिर विवादों में घिर गया है। युवक ने लिखा है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। फड़ संचालन की अनुमति नहीं मिली तो वो खुदकुशी कर लेगा।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: इस सड़क का लोकार्पण दो-दो बार हुआ, करोड़ों रुपये फूंक दिए..हालत देख लीजिए
डीएम और एसएसपी को भेजे पत्र में युवक ने नगर पालिका अधिकारियों और सभासदों पर गंभीर आरोप लगाए। पत्र में क्या लिखा है, ये भी बताते हैं। युवक ने लिखा कि वो फड़ संचालन कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। लॉकडाउन लगा तो आमदनी का जरिया खत्म हो गया। अब शहर में फड़ संचालकों को नगर पालिका की तरफ से वेंडर कार्ड दिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ सभासद इस वेंडर कार्ड के एवज में हर फड़ वाले से 25000 रुपये की डिमांड कर रहे हैं। जो लोग पैसा देने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर पैसे ना दिए तो उनका नाम पात्रता सूची से हटा दिया जाएगा। आगे भी जानिए इस बारे में कुछ खास बातें

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज टूटे रिकॉर्ड, 1637 लोग कोरोना पॉजिटिव..12 लोगों की मौत
डीएम और एसएसपी को भेजे पत्र में युवक ने इंसाफ की गुहार लगाई। उसने कहा कि एक तो कोरोना संकट की वजह से कामकाज ठप है। दूसरी तरफ नगर पालिका के सभासद फड़ लगाने के लिए भी पैसे मांग रहे हैं। उसके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं है। वो आर्थिक मंदी के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी जूझ रहा है। फड़ लगाने की अनुमति नहीं मिली तो उसके लिए परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। वो खुदकुशी कर लेगा। बहरहाल युवक की शिकायत बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में फड़ संचालकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।