Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: सोच सकारात्मक हो और इरादे बुलंद, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल नामुमकिन नहीं। ऐसी ही मिसाल पेश की है नैनीताल की बेटी आकांक्षा सत्यवली ने। आकांक्षा सत्यवली का यूपी पीसीएस में चयन हुआ है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आकांक्षा की कामयाबी की कहानी दूसरों को प्रेरणा देने वाली है। आकांक्षा सत्यवली का परिवार रामनगर के कानियां गांव में रहता है। पढ़ाई में बचपन से ही होनहार रहीं आकांक्षा को गुरुजनों और परिजनों का पूरा सहयोग मिला। वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती थीं, इसमें भी माता-पिता ने उनकी हर संभव मदद की। परिजनों ने बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तो आकांक्षा ने भी उन्हें निराश नहीं होने दिया। आकांक्षा सत्यवली ने यूपी पीसीएस का एग्जाम दिया और इसमें सफल भी रहीं। आकांक्षा की सफलता इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर ली। इस वक्त उनके घर में जश्न का माहौल है। लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। माता-पिता ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई और आकांक्षा को आशीर्वाद दिया। आकांक्षा के पिता हेमचंद्र सत्यवली कहते हैं कि वह अपनी बेटी को ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं। साथ ही उनकी दिली ख्वाहिश है कि भविष्य में उनकी बेटी निर्धन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी कुछ करे। आगे पढ़िए