Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। लगातार जारी बारिश के बीच जगह-जगह सांप और अजगर निकल रहे हैं, लेकिन हरिद्वार के लक्सर में कुछ अलग हुआ। यहां एक तालाब में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। गांव वालों के लिए मगरमच्छ का दिखना अनोखी घटना थी। शुक्र है कि तालाब में मगरमच्छ ने खुद ही दर्शन दे दिए, वरना अगर कोई तालाब में उतरता तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी। घटना खड़ंजा कुतुबपुर गांव की है। जहां आबादी वाले क्षेत्र में स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव भर के लोग अपने कामकाज छोड़कर तालाब के पास पहुंच गए। रिहायशी इलाके में बने तालाब में मगरमच्छ को देखकर लोगों में दहशत पैदा हो गई। काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग मगरमच्छ को देखकर डरे हुए थे। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। बाद में लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। जिसके बाद वन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी गई। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, तब तक ग्रामीणों की सांसें हलक में अटकी रहीं।