Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में कोरोना के साथ- साथ जंगली जानवरों का डर भी लोगों के बीचों-बीच पसरा हुआ है। गुलदार से लेकर जंगली भालू तक हर कोई इस समय खतरे का सबब बना हुआ है। राज्य के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में लोग घर से बाहर अकेले जाने से डर रहे हैं और काम करने से भी कतराने लगे हैं। कारण है जंगली जानवरों का भय। जंगली जानवर भी राज्य के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम घूम रहे हैं जिस कारण लोगों की जान के ऊपर भी रिस्क काफी बढ़ जाता है। हिंसात्मक रूप धर चुके जंगली जानवर आखिर किस हद तक लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं यह पिथौरागढ़ के मुनस्यारी इलाके में साफ तौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी इलाके के उच्च हिमालय क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक बीआरओ मजदूर के ऊपर भालू ने जानलेवा हमला करके उस को मौत के घाट उतार दिया।