Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के भीमताल में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र ने घर पर रखी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या की वजह सामने आ सके। घटना नौकुचियाताल क्षेत्र की है। जहां बोहरा गांव में विवेक शर्मा का परिवार रहता है। उनका 21 वर्षीय बेटा वैभव शर्मा ग्राफिक एरा से बीटेक कर रहा था। गुरुवार रात ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने वैभव को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। देर रात साढ़े तीन बजे वैभव ने घर में रखी रिवॉल्वर उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वैभव के कमरे की तरफ दौड़ पड़े। वहां का मंजर भयानक था।