Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: दुनिया हाइटेक हो रही है और साथ ही ठग और ठगी के तरीके भी। लोगों को चूना लगाने के लिए शातिर ठग हर दिन नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में रहने वाले सुनील अग्रवाल के साथ भी यही हुआ। उन्हें किसी ने फोन कर के बताया कि सुनील का चयन ‘कौन बनेगा करोड़पति लकी ड्रॉ’ में हुआ है। वो 25 लाख रुपये जीत गए हैं। ठगों ने कहा कि इनाम की राशि स्टेट बैंक मुंबई की शाखा में जमा है। सुनील की जगह कोई और होता तो तुरंत 25 लाख रुपये जीतने के झांसे में आ जाता, ठगों के जाल में फंस जाता, लेकिन सुनील समझदार थे। उन्होंने ठगों के दिए नंबर्स पर कॉल करने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वह ऐसी किसी भी तरह की फ्रॉड कॉल से सावधान रहें। ‘कौन बनेगा करोड़पति शो’ के नाम पर लोगों को झांसा देने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इस बार ठगों ने काशीपुर के सुनील अग्रवाल को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। सुनील अग्रवाल बनारसी दास छून्नूमल वाली गली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके वॉट्सऐप नंबर कर किसी आकाश वर्मा नाम के शख्स का कॉल आया था। आगे पढ़िए