उत्तराखंड: जेल से भाग निकले 8 कैदी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप..सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

कोविड-19 गाइड लाइन के चलते रोशनाबाद के भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। मंगलवार को यहां से आठ कैदी भाग निकले, आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar jail: 8 prisoners escaped from Haridwar jail
Image: 8 prisoners escaped from Haridwar jail

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के रोशनाबाद में स्थित अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लापरवाही के तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के बीच पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है। चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की जा रही है, ताकि फरार कैदियों को पकड़ा जा सके। आपको बता दें कि हरिद्वार जिला मुख्यालय के रोशनाबाद में कोविड-19 गाइड लाइन के मद्देनजर भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को रखा जाता है। कोरोना संक्रमण के खतरे को टालने के लिए कैदियों को सीधे जेल ना भेजकर कुछ दिन के लिए अस्थाई जेल में रखा जाता है। अवधि पूरी होने के बाद कैदी रोशनाबाद जेल भेजे जाते हैं। जो कि उत्तराखंड की हाई सिक्योरिटी जेलों में से एक है। जेल जाने से पहले कैदी करीब एक हफ्ते तक अस्थाई जेल में रहते हैं। मंगलवार सुबह खबर मिली कि अस्थाई जेल से 8 कैदी भाग निकले। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - ऐसी कोशिश पूरे उत्तराखंड में होनी चाहिए, पहाड़ के सच्चे रखवाले हैं ऐसे लोग
सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल कर्मचारी कैदियों की तलाश में जुट गए। कई घंटे तक जेल कर्मचारी आसपास के इलाके में ही कैदियों की तलाश करते रहे, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। कैदियों की तलाश के लिए पूरे हरिद्वार जिले में चेकिंग अभियान चल रहा है। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। हरिद्वार सीमांत जिला है, ऐसे में कैदी सीमा पार कर दूसरे राज्यों में दाखिल हो सकते हैं। इस आशंका के मद्देनजर जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने भी कैदियों के अस्थाई जेल से फरार होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अस्थाई जेल से 8 कैदी मौका देखकर फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान चल रहा है।