उत्तराखंड: एक पिता ने अपने बेटे के लिए मांगी फांसी, जानिए पूरा मामला

प्रधान की हत्या के आरोपी युवक के पिता ने बेटे के लिए फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि नीरज ने जो घिनौना अपराध किया है, उसके लिए हर सजा कम है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pithoragarh News: Pithoragarh village head murder update
Image: Pithoragarh village head murder update

पिथौरागढ़: पुत्रमोह। इंसान का एक ऐसा भाव जिससे आज तक कोई नहीं बच सका। ये धृतराष्ट्र का पुत्रमोह ही था, जिसने महाभारत के युद्ध की बुनियाद रखी, लेकिन आज हम आपको पहाड़ के एक ऐसे पिता के बारे में बताएंगे, जो दिल पर पत्थर रखकर अपने बेटे के लिए फांसी की सजा मांग रहा है। इनका नाम है भूपाल सिंह। पिथौरागढ़ में कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। यहां ग्राम पंचायत माछीखेत के प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की 22 साल के एक युवक ने हत्या कर दी थी। युवक ने हत्या के लिए पहले प्रधान पुष्कर सिंह डांगी के घर में रखी राइफल और कारतूस चोरी किए। बाद में इसी बंदूक से पुष्कर सिंह डांगी के सीने में फायर झोंक दिया। प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की हत्या में गिरफ्तार युवक नीरज सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। नीरज की शर्मनाक करतूत ने उसके परिजनों का सिर झुका दिया है। बेटे के इस कदम से आहत पिता भूपाल सिंह और भाई गोकुल सिंह ने नीरज के अपराध के लिए फांसी की सजा की मांग की। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: लॉकडाउन में नौजवान ने शुरू किया अपना काम, अब जगह-जगह पहाड़ी टेस्ट की डिमांड
उन्होंने कहा कि नीरज ने जो घिनौना अपराध किया है, उसके लिए हर सजा कम है। किसी भी हालत में उसे मृत्युदंड से कम सजा नहीं होनी चाहिए। माछीखेत गांव में कुछ दिन पहले नीरज नाम के युवक ने ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। मामले में शुक्रवार को गांव में एक बैठक की गई। बैठक में आरोपी नीरज के पिता भूपाल सिंह और भाई गोकुल सिंह भी आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान की हत्या पर दु:ख जताया। इसके साथ ही कहा कि प्रधान के ऊपर हत्यारे युवक के द्वारा लगाये गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान पुष्कर सिंह लगातार गांव के विकास के लिए काम कर रहे थे। बैठक में ग्राम प्रधान के बेटे ने कहा कि हत्या के आरोपी युवक ने अपने बयान में धारदार हथियार होने की बात भी कबूली थी। उन्होंने उस हथियार को शीघ्र बरामद करने की मांग की।