Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल : आपने सुना होगा कि जब ग़रीब पर मुसीबत टूटती है तो बुरी तरह से टूटती है, उस मुसीबत से बचना मुश्किल हो जाता है, न सरकारी तंत्र साथ देता न जनप्रतिनिधि चारों और से रास्ते बंद हो जाते हैं। राज्य सरकार ने बिना ब्याज लोन की योजना चलाई है और कई किसानों व पशु पालकों ने लोन लेकर काम भी शुरू किया आमदनी किसी की बढ़ी तो किसी के लिए मुसीबत भी बढ़ी। आज हम आपको यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम डूँगा के निवासी बलदेव प्रसाद बडोला की कहानी से अवगत कराते हैं। इन्होंने अपनी इनकम बढ़ाने के लिए सहकारी समिति से बकरी पालन के लिए 1 लाख को लोन लिया, जिससे ये 8 बकरियां लाए। लेकिन भगवान को इनकी इनकम बढ़ना मंजूर नहीं था। बाघ ने इनकी 8 बकरियों को मार दिया, जिसमें से 7 का तो नामोनिशान भी नहीं मिला। एक का मिला तो वन विभाग के अधिकारियों ने इन्हें 3 हजार मुआवजा देने की बात कही। आगे पढ़िए