Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: वीकएंड पर मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर पाबंदी लगी थी, लेकिन अब सभी प्रतिबंध हटा लिए गए गए हैं। इसके साथ ही नैनीताल और इसके आसपास स्थित पर्यटक स्थलों के अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगे हैं। शनिवार और रविवार को नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। अगले हफ्ते तक सैलानियों की संख्या में इसी तरह इजाफा होगा, क्योंकि दो अक्तूबर से लगातार तीन दिन की छुट्टी है। पर्यटक इस वीकएंड को खास बनाने की तैयारी में जुटे हैं। नैनीताल के कई होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करा ली है, जिसके चलते अगले महीने के पहले वीकेंड के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की तादाद बढ़ने लगी है। जिससे कोरोना काल के चलते ठप शहर की पर्यटन गतिविधियों को जीवनदान मिलने लगा है। आगे देखिए तस्वीरें