Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है? मानवीय संवेदनाएं मर सी गई हैं? इंसान की जान से प्यारी धन और दौलत हो गई है? खासतौर पर अब गढ़वाल से ऐसी खबरों का आना वास्कव में कई प्रश्नचिह्न खड़े करता है। आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो एक बेटी के पिता का दर्द है, जो अब रह रहकर आंखों से झलक आता है। एक पिता ने अपनी बेटी खो दी और आरोप है कि सुसराल वालों ने दहेज के लिए उसे जान से मार डाला। ये खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड के बांगर पट्टी के पंचायत बधाणी की है। यहां कि निवासी करण सिंह पुत्र शंकर ने अपनी नव विवाहिता पुत्री के ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को तहरीर भी है। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी पुत्री उमा का विवाह पाला कौराली गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ 16 जून 2020 को हुआ था। आगे पढ़िए