उत्तराखंड: DM ने बदल डाली बेस हॉस्पिटल तस्वीर, हर किसी ने की खुलकर तारीफ

कुमाऊं दौरे पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल की बदली तस्वीर देख खुश नजर आए। उन्होंने डीएम सविन बंसल की दिल खोलकर तारीफ की।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Nainital DM: Nainital DM Savin Bansal Base Hospital Haldwani
Image: Nainital DM Savin Bansal Base Hospital Haldwani

नैनीताल: अफसरशाही के हाल किसी से छिपे नहीं है, लेकिन इस मामले में अपना उत्तराखंड खुशकिस्मत है। यहां के युवा अफसर अपने ओहदे का इस्तेमाल पहाड़ की दशा और दिशा बदलने में कर रहे हैं। ऐसे ही युवा अफसरों में से एक हैं नैनीताल के डीएम सविन बंसल। जिन्होंने नैनीताल को संवारने के लिए कई बड़े कदम उठाए। अच्छे काम धरातल पर दिखते हैं और उनकी तारीफ भी होती है। हाल में कुमाऊं दौरे पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल की बदली तस्वीर देख खुश नजर आए। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीएम सविन बंसल की दिल खोलकर तारीफ की। पिछले साल भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल दौरे के दौरान डीएम सविन बंसल के काम को सराहा था। हाल में कुमाऊं दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी वासियों को करोड़ों की सौगात से नवाजा। जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम ने हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के हाईटेक उपकरण और चिकित्सा सुविधाएं देख सीएम प्रभावित नजर आए। अस्पताल की बदली हालत को देख सीएम ने डॉक्टरों से पूछा ‘यह चमत्कार कैसे हुआ’। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में दहेज की खातिर एक बेटी की हत्या..ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
तब डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डीएम सविन बंसल के सहयोग से अस्पताल की हालत सुधरी है। प्रशासन की मदद से अस्पताल में आधुनिक उपकरण आ सके, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। डीएम सविन बसंल के आने के बाद नैनीताल में हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहे हैं। आईएएस सविन बंसल को पिछले साल नैनीताल की कमान सौंपी गई थी, इसके बाद से वो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में डीएम सविन बंसल का काम दिख रहा है। उन्होंने कई गरीब छात्रों को आर्थिक मदद भी दी, ताकि वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। नैनीताल दौरे के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आईएएस सविन बंसल ऐसे लोक सेवक हैं, जो जनसेवा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने नैनीताल क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए डीएम सविन और उनकी टीम प्रशंसा की पात्र है। ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।