Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: जब भी देश पर खतरा मंडराया है उत्तराखंड के युवा देश की रक्षा और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। प्रदेश की युवा पीढ़ी गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रही है। इन युवाओं में अब पिथौरागढ़ के मेधावी आशुतोष दिगारी भी शामिल हो गए हैं। सीमांत जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने सीडीएस परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। आशुतोष अब भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। वो ट्रेनिंग के लिए इंडियन एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद ज्वाइन कर चुके हैं। यूपीएससी की तरफ से आयोजित होने वाली सीडीएस यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के लिए हजारों अभ्यर्थी कई-कई साल तैयारी करते हैं, लेकिन चंद खुशकिस्मत लोग ही होते हैं, जो ये परीक्षा पास कर पाते हैं। सीडीएस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और इंडियन एयर फोर्स एकेडमी के ट्रेनिंग कोर्स के लिए चुने जाते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने कुछ दिन पहले ही कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के परिणाम की घोषण की है। जिसमें पिथौरागढ़ के लाल आशुतोष दिगारी देशभर में दूसरे स्थान पर रहे। अब वो भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन देश-प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। आगे पढ़िए