Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल। यहां रविवार को एक युवती खाई में पड़ी मिली। युवती गंभीर रूप से घायल थी। खाई में पड़ी-पड़ी दर्द से कराह रही थी। शुक्र है कि राह चलते वाहन चालकों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने इस बारे में तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवती को खाई से बाहर निकाल कर बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचाया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता नहीं हैं। वो नैनीताल में अपने भाई-भाभी के साथ रहती थी। ये भी पता चला कि युवती का रिश्ता तय हो चुका है। 31 अक्टूबर को उसकी शादी होने वाली थी। घटना बारापत्थर क्षेत्र की है। जहां गंभीर रूप से घायल युवती संदिग्ध हालत में खाई में पड़ी मिली। खाई से कराहने की आवाज सुन टैक्सी चालकों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। बीडी पांडेय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान 28 साल की मैविश के रूप में हुई। वो मेट्रोपोल क्षेत्र में रहती है। आगे पढ़िए