Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के हर ब्लॉक में दो अटल आदर्श विद्यालय की स्थापना की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। जो ग्रामीण अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, अटल आदर्श विद्यालय बनने के बाद वो भी अपने इस सपने को साकार कर सकेंगे। क्योंकि इन विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों का विकल्प होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में हुई बैठक में हर ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श विद्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों की स्थापना उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के सभी मानकों को पूरा करते हुए की जाए। गांव में अटल आदर्श विद्यालय बनेंगे तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापरक शिक्षा के समान अवसर मिलेंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 174 स्कूलों को अटल आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कर लिया गया है। इनमें से 108 विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षा की सुविधा उपलब्ध है। आगे पढ़िए