हरिद्वार: हरिद्वार में युवती को दो साल तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती रुड़की की रहने वाली है। उसने एक शख्स और उसके दो बेटों पर दो साल तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। पीड़ित युवती गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने बताया कि साल 2018 में यूसुफ कुरैशी और उसके दो बेटों जीशान और फैजान ने गांव के पास से उसका अपहरण कर लिया था। बाद में ये लोग उसे जबरदस्ती अपने नजीबाबाद स्थित घर में ले गए। जहां युवती को पूरे दो साल तक बंधक बनाकर रखा गया।