Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: कानून हर आदमी के लिए बराबर है। हरिद्वार के रुड़की में तैनात एक पुलिसकर्मी ने इस बात को साबित कर दिया। रुड़की में चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एसपी देहात की कार रुकवा दी। उसने एसपी से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी मांगी। दोनों डॉक्यूमेंट्स दिखाने के बाद कहीं जाकर एसपी देहात को वहां से जाने की परमिशन मिल सकी। थोड़ी देर बाद जब पुलिसकर्मी को पता चला कि उसने एसपी की गाड़ी रुकवाई थी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, वो तुरंत एसपी से बात करने पहुंचा। जिस पर एसपी देहात ने पुलिसकर्मी की पीठ थपथपाई और अपना काम ईमानदारी से करने पर उसे शाबाशी भी दी। दरअसल हरिद्वार के एसपी देहात एसके सिंह निजी कार से शहर में घूमने निकले थे। वो सादे कपड़ों में थे। चेहरे पर मास्क भी लगाया था। इस दौरान वो गणेशपुर पुल के पास पहुंचे तो वहां सीपीयू के एक सिपाही ने एसपी देहात की कार रोक ली। उसने एसपी देहात से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी दिखाने को कहा। आगे पढ़िए