युवक ने सिर्फ एक अंगूठी पाने के लालच में अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। बाद में पता चला कि जिस अंगूठी को वो सोने की अंगूठी समझ रहा था, वो असल में पीतल की थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Haridwar friend killed his friend
हरिद्वार: किसी ने ठीक ही कहा है। जमाना खराब है, इसलिए हमें अपने दोस्त भी सावधानी से चुनने चाहिए। कौन जाने किसके मन में क्या चल रहा हो। अब हरिद्वार में ही देख लें। यहां एक दोस्त ने सिर्फ एक अंगूठी पाने के लालच में अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। बाद में पता चला कि जिस अंगूठी को वो सोने की अंगूठी समझ रहा था, वो असल में पीतल की थी। इसी पीतल की अंगूठी को सोने का समझकर युवक ने अपने ही दोस्त को पत्थर से कूंच कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक ने हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून में अवैध कब्जा करने वाले सावधान, जल्द चलेगा प्रशासन का हथोड़ा
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला 36 साल का विपिन अग्रवाल बीते 15 सितंबर से लापता था। जब विपिन का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस विपिन की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस जब युवक को तलाशते हुए कश्मीरी पंडित धर्मशाला में पहुंची तो वहां एक बंद कमरे में विपिन की लाश मिली। विपिन की लाश उसके लापता होने के ठीक तीन हफ्ते बाद मिली। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। उस पर कीड़े रेंग रहे थे। मृतक युवक के परिजनों ने विपिन की हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। 18 सितंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: विधायक महेश नेगी के खिलाफ पुलिस को मिले ठोस सबूत.. मुश्किलें बढ़ना तय
विपिन को आखिरी बार उसके दोस्त कमल ठाकुर के साथ देखा गया था। पुलिस ने इस मामले में जब कमल ठाकुर को हिरासत में लिया तो हत्या का सच सबके सामने आ गया। आरोपी कमल ठाकुर ने कहा कि विपिन अपने हाथ में अंगूठियां पहनकर रखता था। उसे लगा कि अंगूठियां सोने की हैं। इन्हीं अंगूठियों को पाने के लालच में उसने विपिन की हत्या कर दी। हालांकि जब उसे पता चला कि अंगूठियां सोने की नहीं बल्कि पीतल की हैं, तो उसे अफसोस भी हुआ। उसे पता होता कि अंगूठी पीतल की हैं तो वो विपिन की जान कभी ना लेता। बहरहाल आरोपी कमल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।