उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 9 नवंबर को वोटिंग

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rajya Sabha elections Uttarakhand: Rajya Sabha elections in Uttarakhand Uttar Pradesh
Image: Rajya Sabha elections in Uttarakhand Uttar Pradesh

देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज की बड़ी खबर यह है कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्य सभा सीट में काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है.. 2 राज्यों में पर्यवेक्षक के रुप में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव के आयोजन की व्यवस्था करते वक्त कोरोनावायरस रोकथाम के उपायों के बारे में निर्देशों को सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाए। 20 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी...इसके अलावा नामांकन की तारीख 27 अक्टूबर है और 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। 9 नवंबर की शाम को ही मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 9 साल के मासूम की सांप के काटने से मौत, परिवार में मचा कोहराम