उत्तराखंड में 4 दिन तक कुत्ते को ढूंढती रही पुलिस, 6 पुलिसकर्मी लगे तब मिला कुत्ता

ये खबर पढ़कर उन लोगों के कलेजे पर सांप जरूर लोट रहे होंगे, जिन्होंने मोबाइल, कार या फिर दूसरे सामान के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital News: Dog found after 6 in Nainital
Image: Dog found after 6 in Nainital

नैनीताल: कौन कहता है कि पुलिस अपना काम ईमानदारी से नहीं करती। अब नैनीताल के हल्द्वानी में ही देख लें, यहां पुलिस ने चार दिन की मेहनत के बाद एक लापता कुत्ते को खोज निकाला। ये खबर पढ़कर उन लोगों के कलेजे पर सांप जरूर लोट रहे होंगे, जिन्होंने मोबाइल, कार या फिर दूसरे सामान के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोच रहे होंगे कि काश पुलिस ने इनका दर्द भी समझ लिया होता। खैर पहले हल्द्वानी की बात करते हैं। यहां मुखानी क्षेत्र में दोनहरिया के पास भट्ट कॉलोनी में प्रिया डॉग एसेसरीज नाम से एक दुकान है। जहां ऊंची नस्ल के कुत्ते बिक्री के लिए रखे जाते हैं। यानी यहां सिर्फ महंगे कुत्तों को रखा जाता है। 8 अक्टूबर को सेंटर के मालिक अमिताभ बिज ने पुलिस को सूचना दी कि उनका जर्मन जीप नस्ल का 3 साल का कुत्ता लापता हो गया है। अमिताभ बिज और उनका परिवार डॉग लवर है। कुत्ते के लापता होने के बाद से पूरा परिवार काफी परेशान था। बाद में अमिताभ बिज ने मुखानी थाने में कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, चालक की मौत..2 की हालत नाजुक
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने कुत्ते की तलाश शुरू कर दी। पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। गलियां चेक की गई। कुत्ते की तलाश में 6 पुलिसकर्मी लगाए गए। अब भई इतनी शिद्दत के बाद तो खुदा भी मिल जाता है तो फिर कुत्ता कैसे नहीं मिलता। सोमवार को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि लापता कुत्ता दोनहरिया रोड पर स्थित बीजेपी दफ्तर के नजदीक कूढ़े के ढेर के पास भटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुत्ते को पकड़ लिया। इस तरह आखिरकार 4 दिन बाद मुखानी पुलिस अपने मिशन डॉग में कामयाब रही और कुत्ते को ढूंढकर उसके मालिक के हवाले कर दिया गया। बेजुबान के मिलने से अमिताभ विज और उनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं। हालांकि कुत्ते की तलाश के लिए पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया। उसे लेकर कई लोग मजे भी ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि काश गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए भी पुलिस इतनी ही सजगता से काम करती, तो कई परिवारों को सुकून मिल जाता।