Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: अगर आप पहाड़ की खूबसूरत वादियों में घर बनाने का सपना देख रहे हैं। वहां बसने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जमीन खरीदते वक्त सतर्क रहें। ऐसा ना हो कि भूमाफिया दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आपकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगा दें। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां गांव के एक आदमी ने आरोप लगाया है कि उसके मरे हुए दादा और ताऊजी के नाम पर दर्ज जमीन को किसी ने बेचकर फर्जी तरीके से उसकी रजिस्ट्री भी करा दी। सोमवार को पीड़ित गांव के दूसरे लोगों को साथ लेकर श्रीनगर तहसील पहुंचा और संबंधित जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की। पीड़ित का नाम नंदकिशोर मैठाणी है। वो खंडाह के पास स्थित असनोली ग्रामसभा के पीपलकोटी गांव में रहते हैं। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि खंडाह के पास गंगादर्शन मोड़ से लगभग दो किलोमीटर आगे सिरसोड में उनकी साढ़े नौ नाली जमीन है। ये जमीन उनके दादा स्व. सुरेशानंद मैठाणी और ताऊ स्व. जगदीश मैठाणी के नाम पर दर्ज है। नंदकिशोर मैठाणी ने बताया कि उनके दादा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। आगे पढ़िए