ऋषिकेश: उत्तराखंड का कॉर्बेट नेशनल पार्क। अनलॉक-5 में मिली ढील के बाद पार्क के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ दूसरे राज्यों से सैलानियों के कॉर्बेट नेशनल पार्क आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, लेकिन पार्क में पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने के पहले ही दिन कुछ ऐसा हो गया, जिसने पर्यटकों को बुरी तरह डरा दिया। दरअसल दिल्ली से आए कुछ पर्यटक बिजरानी जोन में सुबह की पाली में जंगल सफारी के लिए गए थे। पर्यटक प्रकृति की छांव में सुकून के कुछ पल बिता रहे थे कि तभी सैलानियों की जिप्सियों के पीछे अचानक हाथी दौड़ पड़े। एक साथ तीन-तीन हाथियों को जिप्सियों के पीछे दौड़ते देख पर्यटकों की सांस हलक में अटक गई। वो तो शुक्र है कि जिप्सी चालक समझदार थे और उन्होंने समय रहते गाड़ियां दौड़ा दी। इस तरह जिप्सी चालकों ने गाड़ियों की स्पीड बढ़ाकर सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया। लॉकडाउन के दौरान कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की आवाजाही थमी हुई थी। गुरुवार को कॉर्बेट का बिजरानी जोन और सीतावनी जोन का टेड़ा गेट पर्यटकों के लिए खोल दिया गया, लेकिन लगता है वन्यजीवों को जंगल में इंसानों का दखल पसंद नहीं आया। तभी तो पार्क घूमने आये पर्यटकों को हाथियों के झुंड ने दौड़ा दिया। हाथियों के साथ उनके बच्चे भी थे। आगे पढ़िए