Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: नवरात्र के साथ त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान अपराधों के बढ़ने का भी अंदेशा है। अनलॉक की शुरुआत होने के साथ ही प्रदेश में आपराधिक गिरोह सक्रिय हो गए हैं। क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन के दौरान आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का अंदेशा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने दून पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारी सीजन में आपराधिक गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसे देखते हुए डीआईजी ने पूरे जनपद में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।