हरिद्वार पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ममता राकेश और फुरकान अली समेत 300 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे जानिए पूरा मामला
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 300 Congressmen including former CM Harish Rawat sued Haridwar Police
हरिद्वार: कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में हर दिन कोरोना के सैकड़ों नए केस मिल रहे हैं। रोज कई कोरोना संक्रमितों की जान जा रही है। अब तक कई जनप्रतिनिधि कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं, लेकिन कोरोना को लेकर अब भी ना तो नेता गंभीर हैं और ना ही जनता। शनिवार को हरिद्वार में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर परिक्रमा यात्रा निकाली। इसी को लेकर हरदा की चौतरफा आलोचना हो रही है। हरिद्वार के सिडकुल थाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 300 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें - नवरात्र में कुट्टू के आटे से रहें सावधान, यहां 115 लोग हो गए बीमार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के नेतृत्व में शनिवार को कामगारों के शोषण के विरोध में परिक्रमा यात्रा निकाली गई। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मास्क और सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। जिस पर पुलिस ने हरीश रावत, विधायक ममता राकेश और कांग्रेस नेता फुरकान अली समेत 300 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला की तरफ से सिडकुल थाने में हरीश रावत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ का कहना है कि परिक्रमा यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं पहना था। सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। जिस वजह से कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IAS दीपक रावत के इस काम को देखकर हैरान रह गए लोग, खुले दिल से की तारीफ
परिक्रमा यात्रा में कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया था। अब इनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली और सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि समेत 300 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस इस मामले में कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना चुकी है, तो वहीं मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आए दिन कोविड नियमों का पालन किए बिना कार्यक्रम करते हैं। जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम में सभी लोग मास्क पहन कर पहुंचे थे। पुलिस सत्ताधारी पार्टी के दबाव में काम कर रही है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि प्रशासन चाहे जितने केस दर्ज कर ले, लेकिन कांग्रेस गरीबों, किसानों और कर्मचारियों के हित में आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगी।