उत्तराखंड: प्रेमी की खातिर पहाड़पानी से हल्द्वानी आई शादीशुदा महिला..प्रेमी गहने लेकर फुर्र

फेसबुक पर मिले प्रेमी के झांसे में आकर महिला तीन बच्चों और पति को छोड़ उससे मिलने हल्द्वानी आ गई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haldwani News: Haldwani lover ran away with girlfriend jewelry
Image: Haldwani lover ran away with girlfriend jewelry

हल्द्वानी: प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन प्यार के नाम पर हर रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रख देना गलत है। इन दिनों यही हो रहा है। सोशल मीडिया पर पनप रहे झूठे रिश्ते कई परिवारों को तबाह कर रहे हैं। अब नैनीताल के हल्द्वानी में ही देख लें। यहां तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर एक लड़के से प्यार हो गया। थोड़े ही दिनों में प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि महिला पति और बच्चों को छोड़कर पहाड़पानी चली आई, लेकिन प्रेमी दगाबाज निकला। युवक पहले तो महिला को अपने साथ यहां-वहां घूमाता रहा। बाद में उसका मंगलसूत्र और पर्स लेकर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। चलिए पूरा मामला भी जान लेते हैं। पीड़ित महिला पहाड़पानी क्षेत्र में पति के साथ रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। 4 महीने पहले महिला की फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हो गई। युवक हल्द्वानी के मोतियापाथर क्षेत्र में रहता है। लड़का फेसबुक पर बातें कर महिला को बरगलाने लगा। महिला भी उसके साथ जिंदगी बिताने के हसीन सपने देखने लगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में LT शिक्षकों के 1431 पदों पर सीधी भर्ती, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन..ऐसे करें आवेदन
बाद में दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और फोन पर बतियाने लगे। महिला लड़के की बातों में आ गई। 4 महीने में ही दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि महिला अपने पति और 3 बच्चों को छोड़ने को तैयार हो गई। दोनों साथ में जिंदगी बिताने के सपने देखने लगे। शुक्रवार को प्रेमी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला भी प्रेमी से मिलने के लिए पहाड़पानी से हल्द्वानी पहुंच गई। यहां दोनों साथ में घूमते रहे। महिला जहां प्रेमी से मिलकर चहक रही थी, तो वहीं लड़के के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। काफी देर तक बाइक पर साथ घूमाने के बाद युवक ने महिला से उसका मंगलसूत्र और पर्स ले लिया, और कहा कि वो थोड़ी देर बाद उससे मिलेगा। युवक महिला को तिकोनियां में छोड़कर चला गया। महिला काफी देर तक उसके लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन युवक नहीं आया। अपने साथ हुए धोखे का अहसास होने पर महिला कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला ने बताया कि युवक उसका बैग और मंगलसूत्र भी ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।