यूपी से उत्तराखंड आकर छात्रों को नशा सप्लाई कर रहा था ये स्मगलर, 60 लाख की स्मैक जब्त

प्रदेश में ड्रग्स का कारोबार बढ़ता जा रहा है। नशे के सौदागर दूसरे राज्यों से मादक पदार्थों की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई कर रहे हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haridwar News: Smuggler arrested with smack in Haridwar
Image: Smuggler arrested with smack in Haridwar

हरिद्वार: नशे के कारोबार का मकड़जाल उत्तराखंड में फैलता जा रहा है। युवा पीढ़ी से लेकर महिलाओं तक को यह अपनी गिरफ्त में ले रहा है। प्रदेश में ड्रग्स की खपत बढ़ती जा रही है। नशे के सौदागर दूसरे राज्यों से मादक पदार्थों की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई कर रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन नशे का कारोबार रुक नहीं रहा। ताजा मामला हरिद्वार के रुड़की है। जहां पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक मिली। घटना गंगनगर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि यूपी के बरेली से डीएवी कॉलेज के पास से एक तस्कर स्मैक बेचने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को स्मैक के साथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को 15 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी बताया कि वो बरेली से स्मैक खरीदकर रुड़की में बेचा करता है।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: पत्नी को छोड़कर प्रेमिका से शादी की फिराक में था पति, हो गया भंडाफोड़
युवक ने बताया कि बरेली से स्मैक सस्ते दाम में मिलती है। जिसे वो उत्तराखंड लाकर यहां के स्कूल-कॉलेजों तक में सप्लाई करता था। जिससे उसे अच्छी कीमत मिल जाती थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही ये जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस के कहने पर स्मैक लेकर आता था। स्मैक के कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में स्मैक तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीमावर्ती जिलों में नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। जहां से इसे उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता है। 9 अक्टूबर की रात को देहरादून पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में दो लड़कों को पकड़ा था। जिनके पास से 60 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए युवक भी बरेली से स्मैक लेकर देहरादून पहुंचे थे।