उत्तराखंड: हाथी ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला..जंगल में पड़ी मिली लाश

70 वर्षीय बुजुर्ग पिछले दो दिन से लापता थे। परिजन उन्हें जगह-जगह तलाश रहे थे। बीते दिन बुजुर्ग की लाश जंगल से बरामद हुई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Nainital News: Elephant killed an elderly person in Nainital
Image: Elephant killed an elderly person in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड में इंसानों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं तो कहीं बाघ और हाथी लोगों की जान ले रहे हैं। नैनीताल के रामनगर में भी यही हुआ। यहां एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचल कर मार डाला। बुजुर्ग पिछले दो दिन से लापता था। परिजन उन्हें हर जगह ढूंढ रहे थे। मंगलवार को बुजुर्ग की लाश तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पटरानी में प्लॉट नंबर 16 में पड़ी मिली। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे रेंजर का घेराव भी किया। वहीं वन विभाग का कहना है कि बुजुर्ग के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। हाथी के हमले में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की शिनाख्त नैनराम के रूप में हुई। वो 70 साल के थे। नैनराम पटरानी क्षेत्र में पत्नी बचुली देवी और बेटों संग रहते थे। बचुली देवी ने बताया कि नैनराम 18 अक्टूबर को घर से कहीं चले गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को बुजुर्ग नैनराम की लाश घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर जंगल में पड़ी मिली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून में महकेंगे असम की चाय के बागान, सिलिगुड़ी से मंगाई गई पौधों की बड़ी खेप
पुलिस और वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने वनाधिकारियों का घेराव भी किया। ग्रामीण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे थे। रेंजर विपिन डिमरी ने बताया कि बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत होने की आशंका है। शव देखकर लग रहा है कि बुजुर्ग को हाथी ने पटक कर मार दिया होगा। बुजुर्ग दो दिन से लापता था। मंगलवार को उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली। सीने पर हाथी के पैर के निशान भी मिले हैं। वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल वन अधिकारी और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। विभाग मामले में जांच कर रहा है।