Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ की बदहाल सड़कें आपको भी दर्द देती होंगी। अब केंद्र ने इस दर्द पर मरहम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक तहत प्रदेश की सड़कें चमकाने की योजना बनाई जा रही है। जिस पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पांच सौ करोड़ के बजट में से 365 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। बाकी पैसा राज्य सरकार खर्च करेगी। इस तरह 500 करोड़ के बजट से उत्तराखंड की सड़कों को संवारा जाएगा। परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय की तरफ से विशेष सहायता योजना के तहत 365 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। इसके तहत अनुपूरक बजट में खर्च की व्यवस्था की जाएगी। 500 करोड़ का जो बजट मिलेगा, उसमें से 365 करोड़ रुपये सिर्फ सड़कों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे। पहाड़ की सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। बदहाल सड़कें हादसों का सबब बनती हैं। प्रदेश में कई सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन सड़कों की हालत जस की तस है। अब केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश की सड़कों को संवारा जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। विभागीय मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त की स्वीकृति के साथ इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। आगे पढ़िए