Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने ऐलान किया है कि वो साल 2022 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एलान किया है कि वो 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही ये भी कह दिया कि वो अभी राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। साल 2016...ये वो साल था जब हरक सिंह रावत समेत 9 विधायकों ने तत्कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद सभी के सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। उस दौरान हरक सिंह रावत ने सरकार पर संकट ला दिया था। इसके बाद हरक सिंह रावत साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पौडी गढवाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। उस दौरान उन्होंने जीत हासिल की थी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने अचानक अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। वैसे उन्होंने राजनीति छोड़ने या राजनीति से संन्यास लेने की बात से इनकार किया है। साल 2019 में नवंबर में रुद्रप्रयाग में भी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते।