उत्तराखंड: शातिर युवक ने लुटाए अपने ही मामा के 8 लाख रुपये, घर में सजा दिया बाजार

फौज से रिटायर्ड मदन सिंह टंगड़िया अपना मोबाइल और एटीएम घर में कहीं भी रख देते थे, लेकिन घर में एक शख्स था, जिसकी इस फोन और एटीएम पर हमेशा नजर बनी रहती थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar News: Youth stole money from ATM in Bageshwar
Image: Youth stole money from ATM in Bageshwar

बागेश्वर: अगर आप अपना मोबाइल और एटीएम कार्ड लापरवाही से कहीं भी छोड़ देते हैं, तो ये खबर पढ़ने के बाद यकीनन ऐसा कभी नहीं करेंगे। बागेश्वर में रहने वाले मदन सिंह टंगड़िया भी यही करते थे। फोन और एटीएम घर में कहीं भी रख देते थे, लेकिन घर में एक शख्स था, जिसकी इस फोन और एटीएम पर हमेशा नजर बनी रहती थी। ये शख्स था मदन सिंह टंगड़िया का रिश्तेदार राजेंद्र सिंह दफौटी। जो कि मदन सिंह की पत्नी के भाई का बेटा है। फूफा की कहीं भी फोन और एटीएम छोड़ देने की आदत का राजेंद्र सिंह ने खूब फायदा उठाया और एटीएम-मोबाइल का इस्तेमाल कर जमकर ऑनलाइन शॉपिंग की। इस तरह युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग पर 8 लाख रुपये उड़ा दिए। इस पैसे से राजेंद्र ने स्कूटी, कैमरा, ड्रिल मशीन, सोफा समेत जरूरत का हर सामान खरीदकर घर में बाजार सजा लिया। खैर आरोपी युवक अब पुलिस की गिरफ्त में है। वो पकड़ा कैसे गया, ये भी बताते हैं। जिला मुख्यालय के मजियाखेत में रिटायर्ड सूबेदार मदन सिंह टंगड़िया अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका एसबीआई में अकाउंट है। 19 सितंबर को मदन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपये की निकासी हुई है। अब आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की हेमा देवी को नमन..मृत्यु से पहले मानवता के लिए किया देह दान
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच के लिए दो टीमें भी बना दीं। साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि धनराशि अमेजन और यूपीआई के जरिए निकाली गई। खाते टटोलने पर राजेंद्र सिंह दफौटी का नाम सामने आया। इस तरह पुलिस 22 साल के राजेंद्र तक पहुंची और उसे पकड़ कर थाने ले आई। यहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया।आरोपी ने बताया कि वो दिसंबर 2019 में करीब तीन महीने तक फूफा के घर पर रहा। फूफा अपना मोबाइल और एटीएम कहीं भी रख देते थे। उनकी इसी लापरवाही का फायदा उठाकर राजेंद्र ने 8 लाख रुपये उड़ा दिए। उसने न सिर्फ खुद अपने फूफा के लाखों रुपये लुटाए बल्कि कुछ पैसा अपने जानने वालों के खाते में भी ट्रांसफर किया। फूफा के पैसे से राजेंद्र ने स्कूटी, निकोन कैमरा, ड्रिल मशीन, चार महंगे फोन, ब्यूटूथ स्पीकर, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज और सिक्स पैक एक्सरसाइज मशीन समेत ना जाने क्या-क्या खरीद डाला। खुलासे के दौरान जब मदन सिंह को राजेंद्र की इस करतूत के बारे में पता चला तो वो फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि बच्चों के रोजगार के लिए रकम बैंक में रखी थी, लेकिन शातिर राजेंद्र ने सब खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि बरामद सामान उनके किसी काम का नहीं है। बहरहाल आरोपी राजेंद्र पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।