Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सभा सांसद राज बब्बर की जगह अगला सांसद कौन होगा, ये जल्द ही पता चल जाएगा। बीजेपी ने राज्य सभा चुनाव के लिए पांच वरिष्ठ नेताओं के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी डेट 27 अक्टूबर है। इसका मतलब ये है कि अगले दो दिन के भीतर बीजेपी को आखिरी डिसीजन लेकर अपना दावेदार घोषित करना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश बीजेपी की तरफ से पांच वरिष्ठ नेताओं के नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी के हस्ताक्षर से पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष को भेजा गया है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के किस-किस नेता का नाम शामिल है, ये भी बताते हैं