Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें आने वाले 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस है और इस मौके पर उम्मीद है कि प्रदेश के टिहरी गढ़वाल के निवासियों को डोबरा चांठी पुल का तोहफा में मिल सकता है। देश का सबसे बड़ा पुल डोबरा-चांठी सस्पेंशन ब्रिज बनकर तैयार है और राज्य सरकार ने प्रदेश भर में तैयार किए प्रोजेक्टों की सूची सभी जिलों से मांगी है। ऐसे में लोनिवि को यह पूरी उम्मीद है कि टिहरी झील पर बने डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण भी आने वाले 9 नवंबर यानी कि राज्य स्थापना दिवस पर हो सकता है। यह तो सबको पता ही होगा कि टिहरी गढ़वाल के निवासी जिस पुल का सालों से इंतजार था वह पूरा आखिरकार बन के तैयार हो गया है और उनका इंतजार खत्म हो चुका है। बीते कुछ दिनों पहले पुल की फाइनल लोडिंग भी जा चुकी है जो कि सक्सेसफुल भी हो गई थी। उसके बाद से कुछ निर्माण कार्य पुल के ऊपर बाकी था जो कि जोरों-शोरों से चल रहा है। अब यह उम्मीद है कि आने वाले 9 नवंबर से डोबरा-चांठी पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बता दें कि इन दिनों पुल के अप्रोच रोड का काम किया जा रहा है जो कि आने वाले 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।