Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में सियासी जमीन की तलाश में जुटी आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हेमा भंडारी पर हरिद्वार में दुकान कब्जाने का आरोप लगा है। ईटीवी की खबर मुताबिक प्राचीन अवधूत मंडल के महंत रूपेंद्र प्रकाश का आरोप है कि हेमा भंडारी ने उनके आश्रम की दुकान पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने की कोशिश की। हेमा पहले भी दुकान लेने के लिए उनके पास आईं थीं, लेकिन जब उन्होंने दुकान देने से साफ इनकार कर दिया, तो हेमा दूसरे हथकंडे अपनाने लगीं। उन्होंने हेमा भंडारी के साथ आम आदमी पार्टी पर भी असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर आश्रम के बाहर की दुकान पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया। हेमा भंडारी आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हैं। उन पर प्राचीन अवधूत मंडल के महंत रूपेंद्र प्रकाश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ईटीवी की खबर के मुताबिक हेमा भंडारी पहले भी दुकान लेने का प्रयास कर चुकी थीं। वो महंत रूपेंद्र प्रकाश से कई बार मिलीं। उनसे दुकान देने को कहा। आगे पढ़िए