देहरादून पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी..जानिए पूरी डिटेल

देहरादून पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल किया गया है... आइए पूरी खबर पढ़ लीजिए
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dehradun police: Reshuffling in dehradun police
Image: Reshuffling in dehradun police

देहरादून: एक बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है। राजधानी देहरादून में 9 डिप्टी एसपी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून में काफी लंबे समय से फेरबदल पेंडिंग चल रहा था। मंगलवार शाम इसे लेकर सूचना जारी कर दी गई। जिन अधिकारियों के क्षेत्रों में फेरबदल हुआ है, उनके बारे में भी जान लें। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम-1 शेखर चंद्र सुयाल को थाना कोतवाली, थाना बसंत विहार और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर दीपक सिंह को थाना प्रेमनगर, थाना सहसपुर और थाना सेलाकुई की जिम्मेदारी दी गई है। थाना डालनवाला और थाना राजपुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला विवेक कुमार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, दूसरे चरण में 9वीं और 11वीं की कक्षाओं का संचालन
मसूरी में कानून व्यवस्था पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत संभालेंगे। उन्हें मसूरी थाना कैंट की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी पल्लवी त्यागी को नेहरू कॉलोनी और थाना रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार को थाना पटेलनगर, थाना डोईवाला और थाना क्लेमेंटाउन की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र सिंह रावत विकासनगर की कानून व्यवस्था देखेंगे। उन्हें थाना विकासनगर, थाना कालसी, थाना चकराता और थाना त्यूनी की जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल थाना ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी क्षेत्र को देखेंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी यातायात उमेश पाल सिंह को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।