Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: दिवाली के मौके पर राज्य के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को कैशलेस इलाज की सौगात मिलेगी। राज्य के दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। कर्मचारियों के 13 लाख परिजनों को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। उनके भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। नवंबर से गोल्डन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जनवरी से कर्मचारी कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आयुष्मान योजना का संचालन करने वाली स्टेट हेल्थ एजेंसी ने कर्मचारियों के लिए खास योजना बनाई है। योजना के तहत कर्मचारियों को अनलिमिटेड कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना में राज्य के सरकारी कर्मचारी, निगम और निकायकर्मियों को शामिल किया गया है। इन्हें मामूली प्रीमियम पर कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।