Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: शराबखोरी का मर्ज उत्तराखंड की छवि को दागदार कर रहा है। कहीं घरों से शराब पकड़ी जा रही है, तो कहीं दुकानों में शराब के जाम छलक रहे हैं। बागेश्वर के बैजनाथ में भी यही हो रहा था। यहां पुलिस ने दुकान में लोगों को शराब पिला रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। मामला डंगोली के अयारतोली क्षेत्र का है। जहां आरोपी शंकर राम को पुलिस ने दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से अवैध शराब भी बरामद हुई। आरोपी शंकर राम चौरसों क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बाजार में चाय और परचून की दुकान है। दुकान में आने वाले लोगों को शराब भी परोसी जाती थी। शंकर राम की दुकान में हर वक्त लोगों की भीड़ लगी रहती थी। शराब की तलाश में लोग अलग-अलग गांवों से दुकान में पहुंचते थे, जहां शराब की महफिल सजती थी। दुकान में आने वाले लोगों को चाय के साथ-साथ शराब भी परोसी जाती थी। जिसके एवज में शराबियों के अच्छी-खासी रकम वसूली जाती थी।