Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस, आपकी मित्र। उत्तराखंड पुलिस का आदर्श वाक्य, लेकिन इन दिनों अपनी मित्र पुलिस कटघरे में खड़ी है। यूपी के कुछ बीजेपी नेताओं ने उत्तराखंड पुलिस पर उगाही करने का आरोप लगाया है। यही नहीं इन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर उत्तराखंड पुलिस की शिकायत भी की। शिकायत करने वाले दोनों लोग बीजेपी के बड़े नेता हैं। मामले की शिकायत
से भी की गई। जिसके बाद सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। उत्तराखंड पुलिस पर उगाही का आरोप लगने के बाद यूपी से लेकर उत्तराखंड तक हड़कंप मचा है। उत्तराखंड पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। खासकर नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले के बॉर्डर में मौजूद थानों के पुलिसकर्मी ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि उगाही के आरोप इन्हीं पर लगे हैं। आरोप क्या है, ये भी बताते हैं। बीजेपी के दो बड़े नेताओं का कहना है कि यूपी के लिए उत्तराखंड से खनन सामग्री ले जाने वाले ट्रकों से पुलिस जमकर उगाही करती है। जो पैसा देने से इनकार करता है। उसकी गाड़ी सीज कर दी जाती है।आगे पढ़िए