भीषण हादसे में चालक का बच जाना चमत्कार ही है। क्योंकि पैनल इतना भारी था कि उसके गिरने से कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Panel of flyover under construction in Haridwar collapses
हरिद्वार: उत्तराखंड में विकास के नाम पर हो रहे निर्माण कार्य सवालों के घेरे में हैं। निर्माण कार्यों में बरती गई लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। कहीं सड़कें धंस रही हैं, तो कहीं फ्लाईओवर। ताजा मामला हरिद्वार का है। जहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर का पैनल चलती कार के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। भीषण हादसे में चालक का बच जाना चमत्कार ही है। क्योंकि पैनल इतना भारी था कि उसके गिरने से कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल कार ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में महिला की मौत से हड़कंप..6 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
हादसा दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर चंडी चौक के पास हुआ। जहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक पैनल नीचे चल रही कार के ऊपर गिरा गया। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। कार सवार मोहम्मद आदिल, शोएब और जकरिया मेरठ के लिसाड़ी रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं। बुधवार को ये लोग ऋषिकेश से मेरठ लौट रहे थे। हंसी-खुशी के बीच सफर कट रहा था। तभी जैसे ही कार चंडी चौक के पास पहुंची तो कार के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक पैनल आ गिरा। एक पल को कार सवार समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। बाद में जब आंख खुली तो शोएब और जकरिया ने मोहम्मद आदिल को लहूलुहान हालत में देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना काल में नौकरी गई..युवक ने शुरू की मशरूम की खेती..अब अच्छी कमाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार दो अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं। चश्मदीदों ने बताया कि पैनल इतना भारी था कि कार का आधे से ज्यादा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अगर ये पैनल किसी बाइक या स्कूटी सवार के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर जटवाड़ा पुल से लेकर शांतिकुंज तक कई फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। फ्लाईओवर का पैनल सड़क पर चलती कार के ऊपर गिरना बड़ी लापरवाही है। लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।