खानपुर विधायक अपने कारनामों को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उन पर एबीवीपी के कार्यकर्ता ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: MLA Champion Audio Viral
हरिद्वार: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन। इन्हें विवादों का चैंपियन कहा जाता है। तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल होने के बाद इन्हें बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि 13 महीने बाद उनकी पार्टी में दोबारा एंट्री हो गई, लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवादों के जुड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। इस बार उन पर एबीवीपी के कार्यकर्ता ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है। पूरा विवाद एक फेसबुक कमेंट को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि पीड़ित छात्र ने फेसबुक पर एक कमेंट किया था, जो खानपुर विधायक को पसंद नहीं आया। विधायक ने इसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता को कॉल किया और उसे फोन पर गालियां दीं।
यह भी पढ़ें - देहरादून से प्रयागराज...हफ्ते में 3 दिन चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस
अपने बयानों और कारनामों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला एबीवीपी कार्यकर्ता से जुड़ा है। जिसने हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक चैंपियन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। विवाद कैसे शुरू हुआ, ये भी बताते हैं। दरअसल, लक्सर के डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एमए की कक्षा शुरू कराने की मांग को लेकर 18 अक्टूबर को धरना दिया था। छात्रों के प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कक्षाएं जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद 2 नवंबर को एबीवीपी ने अपना धरना खत्म कर दिया था।
यह भी पढ़ें - देहरादून: विधायक काऊ के खत से मची खलबली..चुनाव से पहले BJP में ये क्या हो रहा है?
छात्रों का धरना खत्म होते ही सोशल मीडिया पर इस मामले में क्रेडिट लेने की होड़ लग गई। इसे लेकर एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन चौधरी ने फेसबुक में एक कमेंट किया था। उन्होंने लिखा कि जो काम सांसद और विधायक नहीं कर पाए उसे छात्रों ने कर दिखाया। एबीवीपी कार्यकर्ता का ये कमेंट पढ़कर खानपुर विधायक चैंपियन बौखला गए। आरोप है कि बुधवार रात को करीब 10 बजे विधायक चैंपियन ने छात्र को फोन कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र का आरोप है कि गुरुवार को भी विधायक ने उसे किसी अन्य व्यक्ति से फोन करवाया और कहा कि अगर उसने इस बातचीत के ऑडियो को वायरल किया तो अच्छा नहीं होगा। एबीवीपी कार्यकर्ता ने खानपुर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।