उत्तराखंड में ऑनलाइन फ्रॉड..युवक को 10 हजार रुपए का पड़ा एक पिज़्ज़ा

5 रुपए एडवांस मांग कर ऑनलाइन ठगों ने निकाल लिए 10 हजार रुपए। पढ़िए नैनीताल में हुए इस ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में-
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Nainital news: Nainital online fraud
Image: Nainital online fraud

नैनीताल: प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप से भी कोई आपके बैंक अकाउंट की डिटेल या किसी भी प्रकार की निजी जानकारी मांगे तो किसी को भी ना दें। ऑनलाइन ठगों का गिरोह प्रदेश में सक्रिय हो चुका है और ऐसे फ्रॉड के कई मामले उत्तराखंड में सामने आ रहे हैं। बैंकों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है मगर उसके बावजूद भी लोग अपना पैसा गंवा रहे हैं। एक जरा सी लापरवाही से लोगों की मेहनत की कमाई पलक झपकते ही उनके बैंक से गायब हो जा रही है। ऑनलाइन ठगी का ताजा मामला नैनीताल के रामनगर से सामने आया है जहां पर एक युवक ने महज 60 मीटर दूर से पिज़्ज़ा ऑर्डर किया तो उन ठगों ने युवक से 5 रुपए एडवांस मांगे और और उसके खाते में से 10,000 रुपए निकल गए। जिसके बाद युवक तुरंत कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की शान है ये पुल, दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज को दे रहा है टक्कर..जानिए बेमिसाल खूबियां
पीड़ित विनय वर्मा मोहल्ला टेड़ा रोड के निवासी हैं और ऑनलाइन ठगों ने शातिर तरीके से उनको अपने जाल में फंसाया। हाल ही में उन्होंने अपने घर से 60 मीटर की दूरी पर पिज़्ज़ा मंगवाया था। पिज़्ज़ा मंगवाने के लिए गूगल में पास की पिज़्ज़ा की दुकान का फोन नंबर खोजा। डिलीवरी करने के लिए उन्होंने एक नंबर पर फोन किया और फोन उठाने वाले ने पिज़्ज़ा की कीमत 90 रुपये बताई। उन्होंने कहा कि ऑर्डर करते ही पिज़्ज़ा उनके घर आ जाएगा मगर उससे पहले उनको उनके खाते में 5 रुपए भेजने होंगे। जिसके बाद पीड़ित भी उनकी बातों में आ गया और उन्होंने अपने एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। उसके बाद जिसका डर था वही हुआ। ऑनलाइन ठगों ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से 10 हजार की बड़ी रकम निकाल ली। व्यक्ति के पास पिज़्जा तो नहीं आया मगर उसके खाते से 10 हजार रुपए निकालने का मैसेज पहुंच गया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में घास काटने गई 18 साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला..गांव में दहशत
ठगी का पता लगते ही युवक ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को इस बात की जानकारी थी और उसके बाद वह तुरंत ही आनन-फानन में कोतवाली पहुंचा जहां उसने कोतवाली में जानकारी देते हुए एसएसआई जयपाल चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया। हालांकि ऐसे मामलों में पैसे वापस मिलना बहुत मुश्किल है, मगर फिर भी पीड़ित ने पुलिस से पैसे वापस ट्रांसफर करने के लिए कार्यवाही की गुहार लगाई मगर पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि वह इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर सकते। पुलिस ने भविष्य में उनको सावधानी बरतने की सलाह देकर घर भेज दिया है। बता दें कि प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के केस काफी बढ़ रहे हैं। मासूम लोग ऐसे बदमाशों की बातों में आकर अपने बैंक अकाउंट और अपने एटीएम के डिटेल्स उनको दे रहे हैं जिससे उन ठगों के लिए काम और आसान हो जा रहा है। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि अगर आपको भी कोई ऐसा कॉल आता है या मैसेज आता है जहां पर आपको अपने बैंक अकाउंट के डीटेल देने के लिए बोला जाता है तो कृपया करके ऐसे मैसेज को इग्नोर करें और ऐसे ठगों के गिरोह से बच कर रहें।