Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। हरिद्वार जिले में पुजारी की खुदकुशी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर दी। इसके अलावा उन्होंने सुसाइड नोट में हैरान कर देने वाली बात लिखी है। सुसाइड नोट में पुजारी ने लिखा है कि ‘जीवन जीने की इच्छा खत्म होने के कारण मैं खुदकुशी कर रहा हूं’। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।इस बारे में पुलिस ने मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार की शरद विहार कॉलोनी के निवासी विनीत शास्त्री अवधूत मंडल आश्रम में पूजा पाठ का काम करते थे। वो दूसरे शहरों में जाकर भी पूजा-पाठ कराते थे। रविवार की शाम विनीत शास्त्री ने अपने कमरे में जाकर रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे। आगे पढ़िए