Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। नैनीताल शहर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर हल्द्वानी हाईवे पर हनुमानगढ़ के पास आज सुबह कुछ ऐसा हुआ है, जिससे पुलिस समेत आसपास के लोगों के बीच में भी हड़कंप मच गया है। हनुमानगढ़ के पास सड़क किनारे आज सुबह पेड़ पर एक महिला की रस्सी से लटकी हुई लाश मिली है। फिलहाल महिला की मृत्यु घटना का पता तब लगा जब मॉर्निंग वॉक पर आसपास के लोग निकले। उन्होंने पेड़ पर अचानक ही महिला की लाश को लटकते हुए देखा, जिसके बाद वहां कोहराम मच गया और उन्हें तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर ही वहां पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा करा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि महिला की मृत्यु कैसे हुई है। मगर फिर भी यह माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसे लटकाया गया है या फिर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है और जांच पड़ताल कर रही है।