Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर जिले में वर्तमान में कोरोना के साथ-साथ एक और मुसीबत दस्तक दे चुकी है जिसने सभी लोगों को बेहद चिंता में डाल रखा है। बागेश्वर जिले में गलाघोंटू संक्रमण यानी कि डिप्थीरिया बीमारी ने छोटे बच्चों के बीच में दस्तक दे दी है जो अब बेहद घातक साबित हो रही है। जी हां, वही बीमारी जो बच्चों को लगातार अपनी चपेट में ले रही और अब तक बागेश्वर के 8 बच्चों को इस बीमारी ने अपना शिकार बना लिया है। बागेश्वर में गलाघोंटू संक्रमण बेहद तेजी से बच्चों के बीच में फैल रहा है इसकी वजह से अब तक 8 बच्चों की जान जा चुकी है। हाल ही में जिला अस्पताल में डिप्थीरिया बीमारी का एक और मामला सामने आया है। बीती रात को एक बच्ची के अंदर डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। वहीं डिप्थीरिया से जूझ रही एक 4 वर्ष की बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसको हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बच्ची को डिप्थीरिया है जिस वजह से उसकी हालत गंभीर हो रखी है।