Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी में कार्यरत दारोगा की बेटी ने अपने परिवार के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाकर मदद की गुहार लगाई है और उसने पीएम से भी अपनी सुरक्षा के लिए मदद की मांग की है। उत्तर प्रदेश के बरेली आईजी कार्यालय में तैनात दारोगा की बेटी ने हरिद्वार में पुलिस और मीडिया सबके सामने अपने पिता समेत भाइयों के ऊपर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसके पिता उसकी शादी के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। युवती ने अपने पिता समेत अपने भाइयों पर यौन शोषण का आरोप लगाकर अपना घर छोड़ दिया है। उसने कहा है कि उसके पिता उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं। युवती का कहना है कि उसकी मां हिंदू थी जबकि उसके पिता मुस्लिम हैं। उसकी मां की हत्या करने के बाद उसके पिता उसका जबरन निकाह कराना चाहते हैं। वहीं पीड़िता को अपने साथ ले जाने के लिए बदायूं की पुलिस भी हरिद्वार में डेरा डाले हुए बैठी हुई है। हालांकि युवती ने अपने घर जाने से इंकार कर दिया है। उसने कहा है कि उसको अपने पिता और भाईयों से जान का खतरा है। वहीं युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस के ऊपर भी उसको वापस घर ले जाने का आरोप लगाया है।