Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के जंगलों में आग लगना बेहद आम बात हो गई है। कई बार मनुष्यों द्वारा की गई लापरवाही तो कई बार जान-बूझ कर आग लगाई जाती है। मगर शायद आग लगाने से पहले लोग यह नहीं सोचते कि यह आग किस हद तक खतरनाक हो सकती है। कई जंगलों को यह आग अपने लपेटे में ले लेती है। कई बार आग इतनी फैल जाती है कि इसको कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। उत्तरकाशी में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। जनपद के गंगा घाट एवं यमुना घाट के जंगलों में आग तेजी से भड़क रही है और लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बाड़ाहट रेंज के भेंद्रडांडा के जंगल में भड़की आग इस हद तक बेकाबू हो गई कि वन विभाग ने भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस ( आईटीबीपी ) की 35वीं वाहिनी के हिमवीरों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।